फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के पहले दिन 2

विज्ञापन
विज्ञापन
साल के पहले दिन 11 परिवारों में जन्मीं बेटियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। नववर्ष के आगाज के साथ ही जिले के सरकारी अस्पतालों में लगभग 26 नवजात बच्चों ने जन्म लिया। 11 घरों में लक्ष्मी आई, जबकि 15 घरों में बेटों ने जन्म लिया। खास बात ये रही कि सभी बच्चे सामान्य डिलीवरी से जन्मे है। सभी जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं। साल का पहला दिन इनके लिए खुशियों भरा रहा।
विज्ञापन

नववर्ष के आगाज को लेकर लोगों में जहां जश्न का माहौल रहा, वहीं सरकारी अस्पतालों में खुशी भी छाई रही। खुशी की वजह ये रही कि रात से लेकर सुबह तक अस्पतालों में बच्चों की किलकारियां गूंजती रही। जिले में लगभग 26 नवजात बच्चों ने साल के पहले दिन आंखें खोली और दुनिया में कदम रखा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में साल के पहले दिन रात 12 बजे के बाद छह बेटे और चार बेटियों यानि दस बच्चों ने जन्म लिया। सभी बच्चे सामान्य डिलीवरी से हुए। साल के पहले दिन घर में नए मेहमान के आने पर परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में जश्न का माहौल रहा। सीएचसी शामली के चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश चंद्रा ने बताया कि सभी बच्चे व उनकी माता दोनों स्वस्थ हैं। सभी डिलीवरी सामान्य हुई। सीएचसी कैराना में साल के पहले दिन पांच बेटे व तीन बेटियों ने जन्म लिया। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाक्टर भानू प्रकाश ने बताया कि सभी जच्चा और बच्चा स्वस्थ है। झिंझाना सीएचसी में नववर्ष के पहले दिन मसरूफा ने एक बेटा और गुड्डन एक बेटी को जन्म लिया। कांधला सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाक्टर रमेश ने बताया कि साल के पहले दिन अस्पताल में दो बेटे व दो बेटियों ने जन्म लिया। सीएचसी थानाभवन के चिकित्सा प्रभारी डाक्टर क्रांति प्रसाद ने बताया कि साल के पहले दिन दो बच्चों ने जन्म लिया।
विज्ञापन

सीएचसी शामली में जन्मे बच्चे
मां का नाम बेटा-बेटी
ममता निवासी भौराकलां बेटी
वाजिदा निवासी बनत बेटा
डोली निवासी बनत बेटी
दीपा निवासी शामली बेटी
रेखा निवासी शामली बेटा
रिहाना निवासी शामली बेटी
रिजवाना निवासी शामली बेटा
पारुल निवासी शामली बेटा
रीतू निवासी शामली बेटा
फरीदा निवासी शामली बेटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें