संपूर्ण समाधान दिवस में 32 शिकायतें आईं, तीन का निस्तारण
कैराना। नव उमंग, उत्साह के साथ मंगलवार को साल-2019 का आगाज हुआ। तहसील मुख्यालय पर साल का पहला संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में आई 32 शिकायतों में से 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। समाधान दिवस में अधिकतर शिकायती पत्र अवैध कब्जों से संबंधित रही। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी डाक्टर अमित पाल शर्मा, सीओ राजेश कुमार तिवारी, तहसीलदार रनबीर सिंह, नायब तहसीलदार कामेंद्र गुप्ता, कांधला थानाप्रभारी सुनील दत्त आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।