फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पासपोर्ट प्रकरण में थानाध्यक्ष और मुंशी पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
पासपोर्ट प्रकरण में एसओ थानाभवन और मुंशी निलंबित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। फर्जी दस्तावेज लगाकर पासपोर्ट के आवेदन की जांच में थानाभवन थानाध्यक्ष और कांस्टेबल (मुंशी) की लापरवाही सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष और मुंशी को निलंबित कर दिया है।
जलालाबाद में रहने वाले मोहम्मद रफी पुत्र ख्वाजा ने पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था, जिसमें उसने खुद को जलालाबाद निवासी बताया था। पासपोर्ट आवेदन की जांच पुलिस ने भी की थी, लेकिन मोहम्मद रफी का सही पता मालूम नहीं किया था। 15 सितंबर को खुफिया विभाग की टीम ने छानबीन की, तो पता चला कि मोहम्मद रफी मूलरूप से मुंबई का रहने वाला था। उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिये पासपोर्ट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थानाभवन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी और पुलिस ने 17 सितंबर को आरोपी मोहम्मद रफी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पासपोर्ट आवेदन की जांच में हुई लापरवाही को लेकर जांच बैठाई, जिसमें मालूम चला कि आवेदन पर एक दरोगा के हस्ताक्षर किए गए तथा मुहर भी लगाई गई, वह हस्ताक्षर दरोगा के नहीं थे। इससे स्पष्ट हुआ कि दरोगा के फर्जी हस्ताक्षर किए गए थे। पासपोर्ट आवेदन को थानाभवन थाने के कांस्टेबल (मुंशी) फैय्याज ने थानाध्यक्ष के सामने पेश किए थे, जिसके बाद आवेदन अग्रसारित कर दिया गया था। शनिवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने थानाभवन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार और कांस्टेबल फैय्याज को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि पासपोर्ट संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख की जांच में लापरवाही करना आपत्तिजनक है। इसी के चलते थानाध्यक्ष और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार थानाध्यक्ष बदले
शामली। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने शनिवार को चार थानाध्यक्षों का कार्यक्षेत्र बदल दिया। थानाभवन थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को निलंबित करने के बाद आदर्श मंडी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार को थानाभवन थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कांधला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को शामली कोतवाली प्रभारी तथा कैराना से उपनिरीक्षक सुनील दत्त को कांधला थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा स्वाट टीम प्रभारी सुनील सिंह को आदर्श मंडी थानाध्यक्ष बनाया गया और उपनिरीक्षक सतपाल सिंह को स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया है।
महत्वपूर्ण
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट के आवेदन की जांच के बाद एसपी ने कार्रवाई की
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें