आईएएस अमित पाल ने संभाला कार्यभार
शामली। शासन के निर्देश पर बतौर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शामली तैनात किए गए आईएएस अमित पाल ने शनिवार को शामली पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से मुलाकात की। जिलाधिकारी से काफी देर हुई वार्ता के दौरान उन्होंने जिले के बारे में जानकारी ली। गौरतलब है कि आईएएस अमित पाल गौतमबुद्धनगर के एसएसपी डॉक्टर अजयपाल शर्मा के भाई हैं। डाक्टर अजयपाल शर्मा शामली में पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।