फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गरजा भारतीय किसान संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना बकाया भुगतान को लेकर गरजा भारतीय किसान संगठन
विज्ञापन

थानाभवन। गन्ना भुगतान समय पर न करने, अगला सत्र शुरू होने से पहले पूरा भुगतान करने सहित आदि चार सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय किसान संगठन ने शुगर मिल के बाहर प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी किसानों ने मिल अधिकारियों को ढाई घंटे तक अपने साथ धरने पर बैठाया। मौके पर पहुंचे पुलिस उप अधीक्षक और तहसीलदार ने किसानों को आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार नरेश तोमर के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने शुगर मिल के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बाहर आने से इंकार कर दिया। इस बीच किसानों ने मिल के अंदर घुसने की चेतावनी दी। जीएम लेखपाल सिंह, एजीएम जितेंद्र राणा, वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक सरदार सिंह, दिनेश शर्मा, उप गन्ना प्रबंधक दुर्गेश तोमर बारह बजे धरने पर पहुंचें। किसानों ने उन्हें अपने बीच ही बैठा लिया। किसानों ने मांग उठाई कि गन्ना भुगतान समय पर करने, सत्र शुरू होने से पहले पूरा गन्ना बकाया भुगतान, बकाया भुगतान पर ब्यॉज, गेहूं की फसल को देखते हुए सत्र जल्द शुरू करने और मिल में आ रहे हरियाणा के गन्ने पर लगाम लगाने की मांग की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दीपक सोम ने चेतावनी दी कि यदि 20 अक्तूबर तक किसानों का पूरा भुगतान नहीं हुआ तो वह मिल के अधिकारियों के खिलाफ पुलिस उप अधीक्षक अरविंद सिंह राठौर और तहसीलदार अभय राज पांडेय की मौजूदगी में मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस मौके पर तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह किसानों की मांग संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंगे। करीब साढ़े तीन घंटे बाद धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर जमील अहमद, अजय पुंडीर, हाजी अफसर अली, ठाकुर राजू सिंह, राव मुकम्मिल पुंडीर, मास्टर जुल्फिकार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें