मरीजों को स्वस्थ रहने के गुर बताए
शामली।
शहर के मंदिर हनुमान धाम पर मानव अधिकार संगठन शामली व भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बाहर से आए चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनको बीमारी से बचाव के उपाय बताए।
बृहस्पतिवार को शहर के मंदिर हनुमान धाम हनुमान टीला पर मानव अधिकार संगठन शामली व भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा निशुल्क परामर्श चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ डाक्टर राजेंद्र गोयल व मनोज मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बाहर से आए चिकित्सकों ने मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी आदि की जांच की। मरीजों को स्वस्थ रहने के भी टिप्स दिए गए। शिविर में मरीजों का चेकअप किया गया। मौके पर प्रदीप बंसल, मनोज सैनी, विनोद वर्मा, सुभाष सैनी, अनुराग जैन, रामनिवास सैनी, दिनेश शर्मा, डाक्टर अजय चौधरी, सुनील अरोरा टम्मी, रामकुमार वर्मा, रवि संगल आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली की शिकायत
शामली। भारतीय अनुसूचित जनजागृति समिति के अध्यक्ष अरविंद झंझोट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि जनपद शामली में प्रधानमंत्री आवास विकास योजना के अंतर्गत जो मकान बनाए जा रहे हैं, उसमें संबंधित विभाग के लोग अपात्र लोगों को चयन कर रहे है। उन्होंने कहा कि गरीबों के नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन दिए जाए। गरीब बस्तियों में साफ सफाई की व्यवस्था की जाए।