फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मेधावियों का किया सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली के सत्यनारायण इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक अनुज तायल, समिति के अध्यक्ष एनके कंसल, प्रबंधक सुशील गर्ग ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसके बाद कॉलेज के मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के छात्र हर्ष संगल, देव गोयल, गौरव को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि छात्रों को यह उपलब्धि उनकी मेहनत के कारण प्राप्त हुई है। वहीं समिति द्वारा गोशाला शामली को गऊग्रास एकत्र करने के लिए एक ई-रिक्शा दान दी गई। इस दौरान राकेश गर्ग, सुरेश चंद, राजीव, अनिल कुमार, श्यामपाल, कृष्ण, राजेंद्र, सतीश कुमार, रामेश्वर दत्त, पवन संगल, अरविंद गर्ग, राजेंद्र गोयल, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, घनश्याम, बिट्टू, अजय, अमित ऐरन आदि मौजूद रहे। संचालन सतीश आत्रेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें