फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्ति से हुआ प्रहलाद का उद्धार - ब्रहमस्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। कथा व्यास ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि भक्तों की भक्ति से भगवान प्रसन्न होते हैं। नारायण की भक्ति से ही भक्त प्रहलाद और उनके पिता हिरण्याकश्यप का उद्धार हुआ।
विज्ञापन

शामली में हनुमान टीला पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान शुक्रवार को कथा व्यास ब्रह्म स्वरूपानंद महाराज ने कई प्रसंग सुनाए। भक्त प्रहलाद का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जो इंसान सच्चे मन से भक्ति करता है, भगवान उसके संकटों को दूर करते हैं। भक्त प्रह्लाद पर भी कई प्रकार के संकट आए, लेकिन हर बार भगवान नारायण ने उनकी मदद की। इसके अलावा कथा व्यास ने श्रीराम जन्म, श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग भी सुनाया। वहीं, पंडित कुलदीप शास्त्री ने सुंदर भजन सुनाकर माहौल भक्तिमय कर दिया। श्रद्धालु भजनों पर झूमने को मजबूर हो गए। इस दौरान शामली शहर के अलावा आसपास के गांवों में से ऊंचागांव और कंडेला के श्रद्धालुओं की संगत भी पहुंची। कार्यक्रम में विनोद गर्ग, अंबरीश जिंदल, संजय जिंदल, विपिन जिंदल यजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें