फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने सभी कॉलेज प्रधानाचार्यों को शैक्षिक सूचना भेजने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
शैक्षिक सूचना कार्यालय में जमा कराएं
विज्ञापन

शामली। जिला समन्वयक ने जिले के सभी माध्यमिक कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पूर्व शैक्षिक सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी सूचनाएं आंकड़ा संग्रह प्रपत्र पर भरकर कार्यालय में शुक्रवार तक जमा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को जिला समन्वयक मदनपाल ने जनपद के सभी 94 माध्यमिक स्कूल कॉलेजों से जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली के तहत पूर्व सत्र की शैक्षिक सूचनाएं मांगी है। उन्होंने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से सभी सूचनाएं आंकड़ा संग्रह प्रपत्र पर भरकर कार्यालय मेें शुक्रवार तक शाम पांच बजे तक हर हाल में भेजने के निर्देश दिए हैं, जिसमें उन्होंने प्रत्येक कॉलेजों से अध्यापकों का संपूर्ण विवरण आधार संख्या के साथ, छात्र-छात्राओं का विवरण कक्षावार, कॉलेज का प्रकार, दिव्यांग छात्र-छात्राओं की संख्या, पूर्व वर्ष का हाईस्कूल और इंटर का परीक्षाफल प्रतिशत के साथ, अलग अलग आयु के अनुसार बच्चों की संख्या के साथ ही दूसरी बार पढ़ने वाले बच्चों की संख्या के साथ ही अन्य प्रपत्र में दी गई पूरी जानकारी भरते हुए कार्यालय को भेजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें