फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ता ट्रेक्टरों के काफिलों के साथ आज कलक्ट्रेट में पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने और 10 साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाए जाने के विरोध में भाकियू कलक्ट्रेट में मंगलवार को प्रदर्शन करेगी। सोमवार को भाकियू की बैठक में धरने को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को मोहल्ला रेलपार में भाकियू नेता सतपाल पहलवान के आवास पर भाकियू की बैठक हुई। जिसमें दस साल पुराने ट्रैक्टरों पर पाबंदी लगाने, समय पर गन्ना भुगतान कराए जाने, किसानों के फसलों के ऋण माफ करने व बिजली बिल को लेकर विचार विमर्श किया गया। भाकियू के युवा जिला अध्यक्ष पप्पू मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए एनसीआर में दस साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने का फरमान जारी कर दिया है। सरकार की गलत नीति के विरोध में तहसील परिसर में भाकियू कार्यकर्ता 100 ट्रैक्टरों को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जगवीर सिंह, जयसिंह, विजयपाल, वेदपाल, देशपाल, कृष्णपाल, महेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, महीपाल, सुखपाल, सतपाल पहलवान, अनुज माजरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें