फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना सप्लाई पर्ची न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गन्ना सप्लाई पर्ची की तारीख परिवर्तन को लेकर किसान उलझे हुए हैं। तय तारीख पर गन्ना नहीं डालने पर किसान को दूसरी पर्ची बनवाने के लिए समिति और शुगर मिल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के शेखपुरा गांव के किसान विनोद कुमार ने बताया कि गत 22 फरवरी को शामली गन्ना सहकारी समिति की ओर से गन्ने की पर्ची जारी हुई थी। किसी कारण से वह गन्ना आपूर्ति नहीं कर सके, जिसके बाद पर्ची संशोधित कराने के लिए 26 फरवरी को शामली सहकारी गन्ना समिति में जमा कराई थी। किसान का कहना है कि गन्ने की कटाई हो चुकी है। गन्ना खेत में पड़ा हुआ है। गन्ना समिति और शुगर मिल कर्मियों से कई बार अपनी मांग रख ली, लेकिन संशोधित पर्ची नहीं दी जा रही है। विनोद के अलावा अन्य भी ऐसे किसान हैं, जो गन्ना सप्लाई पर्ची संशोधित कराने के लिए चक्कर काटने को मजबूर हैं। उधर, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अनिल भारती ने बताया कि समिति की ओर से किसान को पर्ची जारी होने के आगामी 72 घंटे में जमा करा सकता है। गन्ना पर्ची जमा होने के बाद अगैती, सामान्य प्रजाति के गन्ने की पर्ची रुटेशन में जारी होती है। गन्ना पर्ची जारी होने के एक सप्ताह तक चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति की जा सकती है।

ऋण माफ कराने की मांग
शामली। कैराना क्षेत्र के झाडखेड़ी निवासी संजय सैनी ने सीएम के नाम संबोधित पत्र अपर जिलाधिकारी शामली केबी सिंह को देकर फसली ऋण 40 हजार रुपये माफ कराने की मांग की है। संजय ने बताया कि उन्होंने कैराना की पंजाब नेशनल बैंक शाखा से 40 हजार रुपये ऋण लिया था। प्रदेश सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों के लिए फसली ऋण माफी योजना शुरू की थी, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया गया। उनकी मांग है कि ऋण माफ कराया जाए।
विज्ञापन

पेड़ काटने का आरोप
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र के गांव अम्बेहटा रिदान निवासी कुलदीप ने बताया कि गांव में ग्राम समाज की भूमि पर लगा आम का हरा पेड़ शुक्रवार को काट दिया गया। इस संबंध में कुलदीप ने पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को फोन से शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें