सफाई नहीं होने से लोगों में रोष
शामली।
शहर के मोहल्ला बड़ीआल जाटान में पिछले कई दिनों से फैली गंदगी से परेशान है। मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका कर्मचारियों पर साफ सफाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।
रविवार को शहर के मोहल्ला बड़ीआल जाटान निवासी मोहल्लेवासियों ने फैली गंदगी के विरोध में हंगामा और प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया कि पिछले दो दिनों से नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा नही उठाया जा रहा है, जिससे मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। सड़कों पर फैले कूड़े से लोगों को आने जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने नगर पालिका सफाई कर्मचारियों पर कई- कई दिनों तक साफ सफाई न किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने चेयरमैन व ईओ से मोहल्लें में समय से साफ सफाई कराए जाने की मांग की है। इस अवसर पर सोनू, रविकांत, वलीम, जगदीश निर्वाल, मोनू, सोहनलाल, तेजेन्द्र, संजय निर्वाल आदि मौजूद रहे।