कोहरे से ट्रेनें हुईं लेट
शामली। पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते चार दिन सुबह और रात को कोहरा रहेगा। बर्फीली हवाएं चलने से दिन और रात के मौसम मे ठिठुरन बरकरार रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी।
सुुबह के समय कोहरा छाए रहने से दिल्ली से शामली होकर सहारनपुर जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का निर्धारित समय 10.50 बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे पहुंची। हरिद्वार से शामली होकर दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का समय दोपहर बारह बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन भी एक घंटा लेट एक बजे दोपहर शामली पहुंच पाई। दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय दोपहर दो बजे है। यह पैसेंजर ट्रेन भी दो घंटे लेट पहुंची है। सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली लाल पैसेंजर ट्रेन का शामली पहुंचने का समय तीन बजे का है। यह पैसेंजर ट्रेन शामली डेढ़ घंटा बाद शामली पहुंची। ट्रेनों के लेट चलने से सवारियां शामली रेलवे स्टेशन पर परेशान रही। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि 10 जनवरी तक रात व सुबह का कोहरा व बादल छाए रहेगा। दस जनवरी के बाद मौसम में बदलाव आएगा। उन्होंने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के चलते चार दिन तक रात व सुबह का कोहरा व दोपहर में धूप निकलेगी। बर्फीली हवाएं चलने से मौसम में पूरे दिन ठिठुरन बरकरार रहेगी।