फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिकाओं को चार माह से नहीं मिल रहा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों को चार माह से नहीं मिल रहा वेतन
विज्ञापन

कैराना (शामली)। दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज से संबंधित एक प्राइमरी स्कूल की अध्यापिकाओं को चार माह से वेतन नहीं मिल पा रहा है। वेतन न मिलने पर अध्यापिकाओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम उपजिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्राइमरी की कुछ अध्यापिकाओं ने पहुंच एसडीएम कैराना विनोद कुमार सिंह को अवगत कराया कि वे दिगंबर जैन कन्या इंटर कॉलेज कैराना से संबंध प्राइमरी स्कूल की अध्यापिकाएं हैं। पिछले चार माह से उन्हें वेतन नहीं मिल पा रहा है। इस कारण उनको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अध्यापिकाओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि अब 15 दिन पूर्व उन्होंने जिलाधिकारी से भी वेतन न मिलने की शिकायत की थी। इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक एमएस सिद्दीकी को अध्यापिकाओं की समस्या का समाधान करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। प्रधानाचार्य सुधा वर्मा, दीप्ति गर्ग, कृष्णा रानी, मुन्नी देवी, मोनिका पाल, अर्चना आदि अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें