फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर प्राचार्य का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आरके पीजी कॉलेज में छात्रों ने छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर प्राचार्य का घेराव किया। बुधवार तक बैठक कर हर हाल में चुनाव कार्यक्रम जारी करने की मांग की। कार्यक्रम जारी न होने पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल छात्र सभा के नगर अध्यक्ष अभिनव शर्मा के तत्वावधान में छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर प्राचार्य अरविंद कुमार का घेराव किया। कहना था कि अगर बुधवार तक कॉलेज प्रबंधन कमेटी और प्राचार्य बैठक कर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती तो बुधवार से ही कॉलेज में हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी छात्रों ने वीवी पीजी कॉलेज की प्राचार्य से भी मिलकर चुनाव कार्यक्रम घोषित कराने की मांग की। इस दौरान विशाल करोड़ी, सुनील मलिक, अभिनव शर्मा, मयंक बालियान, गौरव पंवार, ओम, सूरज, मोहित राठी, मोंटी, सन्नी गुर्जर, आदिल नैन, अमित, हर्षित, शिवराज चौहान, अर्पित, दीपक, लिटिल, सूरज कालखंडे, विकास धीमान, अंशु राजपूत, आशुतोष पंवार, रजनीश, पंकज कालखंडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें