शामली (शामली)। कैराना के भाजपा सांसद हुकुम सिंह ने शामली-कैराना के निर्दलीय रुप से नवनिर्वाचित चेयरमैन के शपथ ग्रहण कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर चौका दिया। कहा कि शामली से उन्हें लगाव रहा है। शामली का विकास को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
मंगलवार को हनुमान धाम पर अग्रसेन बारात घर में आयोजित शामली की नवनिर्वाचित चेयरमैन अंजना बंसल के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा सांसद हुकुम सिंह उनकी पुत्री मृंगाका सिंह पहुंच गए। उन्होंने अंजना बंसल और उनके पति राजेश्वर बंसल को बधाई दी। कहा कि शामली जिला हमारा है, कोई भी इसका विकास नहीं रोक पाएगा। यूपी में शामली शानदार जिले के रूप में जल्द विकसित होगा। पूरे जीवन में ईमानदारी से कार्य किया है। कैराना में आयोजित शपथ ग्रहण में सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि मैं यहां केवल नवनिर्वाचित चेयरमैन को बधाई देने आया हूं। सांसद ने नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी अनवर हसन को बधाई दी। कहा कि कैराना की गुंडागर्दी खत्म करने के आवाज उठानी होगी।
घायल भारत माता की तस्वीर दिखाने आया हूं
प्रसिद्ध कवि हरिओम पंवार ने कविता सुनाकर जोश भरा।
शामली। देश के प्रसिद्ध कवि डॉ. हरिओम पंवार ने शामली नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल के शपथ ग्रहण समारोह में देश भक्ति उड़ी हमला, सैनिकों पर शीश काटने व काश्मीर के हालात पर कविता पाठ करके लोगों में जोश भर दिया।
सहारनपुर से आए कवि सतपाल सत्यम ने सरदार भगत सिंह पर कविता पाठ किया। इस मौके पर दो घंटे से ज्यादा समय तक वीर रस के ओजस्वी कवि डॉ. हरिओम पंवार ने मैं भारत माता का गीत सुना सकता हूं, कहां बनेगी मस्जिद-मंदिर और घायल भारत माता की तस्वीर दिखाने आया हूं। जिनको जेल में होना था, वह मंत्री बन बैठे हैं। कश्मीर को या दान करो, यह गद्दारों से युद्ध करो, सेना पर पत्थर फेंकने वालों उनको इतना बतला दो, दुनिया को अहसास कराओ-56 इंच सीना का। डॉ. हरिओम पंवार को सुनने के लिए सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए।