फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विकास में माता पिता की भूमिका महत्वपूर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विकास में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण
विज्ञापन

शामली।
मानव अधिकार संगठन के तत्वावधान में आयोजित काव्य गोष्ठी में गीत प्रस्तुत करके समा बांध दिया। बच्चों के विकास के लिए माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हनुमान धाम के पास एक रेस्तरा में मानव अधिकार संगठन के तत्वावधान में एक काव्य गोष्ठी का शुभारंभ सत्यनारायण इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा, ईश्वरदयाल कंसल, सुनील जैन सरोज तोमर, राजेंद्र गोयल ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में ीसत्यनारायण इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेश चंद शर्मा ने कहा कि बच्चों के विकास में माता-पिता की कार्यकुशलता माली के समान होती है। माता पिता की भूमिका से बच्चो मे संस्कार पैदा होते है। कांधला के व्यापारी नेता ईश्वर दयाल कंसल, सुनील जैन, राजेंद्र गोयल ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर प्रश्नमंच कराया गया। इस मौके पर डाक्टर सुनील टम्मी ने अपनी कविता पढ़ते हुुुए कहा कि बच्चों में संस्कार नहीं हैं। काव्य गोष्ठी में अजय चौधरी, राकेश गर्ग, अनुज गौतम, चैतन्य शर्मा, रामकुमार वर्मा, राकेश शर्मा, अनिता गोयल, आशीष संगल, अमित गर्ग, अखिल गोयल, डाक्टर अशोक सिंघल, खुशीराम अरोरा मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजिका शशि गोयल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें