शामली। आरके पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित करके किया। प्रथम सत्र में कार्यक्रम अधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों को एनएसएस का महत्व बताया। द्वितीय सत्र में स्वयंसेवकों ने कॉलेज के परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाकर श्रमदान करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। कॉलेज के पार्क में फैला कूड़ा एक स्थान पर एकत्र किया। डॉक्टर एमसी जैन ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान करने एवं जागरूकता रैली निकालने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ओमकार सिंह, मांगेराम, गीता, सुनील कुमार, लोकेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।