फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला पुलिस का चाबुक, सैंकडों व्यापारियों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों के चालान काटे
विज्ञापन

चौसाना(शामली)। मुख्य बाजार में आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने अतिक्रमण करने वाले सैकड़ों विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे।
विज्ञापन

चौसाना के मुख्य बाजार सड़क के दोनों ओर करीब एक किमी तक अतिक्रमण किया जा रहा है, जहां रोजाना सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जाम की समस्या से पैदल चलने वाले लोगों को भी समस्या से दो चार होना पड़ता है। चौसाना पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने समस्या को दूर करने के लिए बाजार में गश्त के दौरान व्यापारियों से मुलाकात कर जाम की समस्या से अवगत कराते हुए दुकान का सामान बाहर रखने से मना किया था। पुलिस ने व्यापारियों से सहयोग नहीं करने की दशा में विधिक कार्रवाई करने का निर्णय लिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सौ व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें