फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के चार सदस्यों ने नामांकन वापस लिया

Thu, 09 Nov 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में नामांकन वापसी के दौरान मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए जिले में चार व सदस्य पदों के 71 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र अपने वापस लिए हैं। शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शामली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल की पुत्रवधू शिप्रा बंसल पत्नी अतुल बंसल ने आरओ एसडीएम सदर सुुरजीत सिंह के कक्ष में अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। शामली नगर पालिका परिषद के सदस्य पद के लिए वार्ड नंबर एक से सचिन, वार्ड तीन से घनश्याम, वार्ड चार से आशुतोष, वार्ड नंबर 9 से सुशील, जितेंद्र व राजेद्र व वार्ड 12 से राकेश, वार्ड 20 से सोनम, वार्ड 21 से विवेक, आदेश व शिक्षा ने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। बनत नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पूर्व चेयरमैन वजाहात खां की पत्नी अशफा खां ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। बनत नगर पंचायत के सदस्य पद व एलम, थानाभवन, जलालाबाद नगर पंचायत के अध्यक्ष के लिए कोई भी नामांकन पत्र वापस नहीं लिया गया है। एलम नगर पंचायत सदस्य पद के वार्ड तीन से तेजपाल, वार्ड चार से मंजूदेवी, वार्ड 9 से विमला देवी, वार्ड दस से अंकित कुमार, थानाभवन नगर पंचायत के वार्ड 12 से सदस्य पद पर ज्योति, वार्ड तीन से उमेश, इंतजार ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। जलालाबाद नगर पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नौ से काजल कश्यप, वार्ड 12 से आदेश कुमार ने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। कैराना तहसील में कैराना नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद पर 17 व कांधला नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर चेयरमैन पद के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। बृहस्पतिवार को नामांकन वापसी के दौरान कैराना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के लिए अब्दुल अजीज अंसारी व जाकिरा बेगम ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिया गया है। कैराना के 25 वार्डों के चुनाव के लिए तीन सभासद प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लिए जाने पर कैराना सभासद पद पर कुल 217 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। कांधला के 25 वार्डों पर 13 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए। कांधला में सभासद सीटों पर कुल 103 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कैराना चेयरमैन पद पर मोहम्मद राशिद सपा, बशीर अहमद कांग्रेस, साजिद अली बसपा, अनवर हसन, अमित सैनी, अंसार अहमद, फजल अहमद, मोहम्मद वरीस, राशिदा, इकराम अली, शमशाद अहमद, मौ अली, खुर्शीद अहमद, नौशाद, मोहम्मद रिजवान, मो हारूण, महेंद्र सिंह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कांधला चेयरमैन पद पर नरेश चंद भाजपा, मिर्जा फेसल बेग सपा, वाजिद उर्फ बबला, बसपा, जाहिद कांग्रेस, जावेद जंग, आम आदमी पार्टी, सकुदा खाुतन, हाजी इस्लाम, शाहिर हसन, अजहर बेग, पीतम, कर्मवीर, जावेद जंग, अनीस जंग प्रत्याशी है। ऊन तहसील में निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन ऊन, झिंझाना, गढीपुख्ता नगरपंचायत के अध्यक्ष पद के लिए किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। सभासद पद के उम्मीदवारों ने तीनों नगर पंचायतो से 12 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए है ।नाम वापसी में ऊन में 9 ,गढ़ीपुख्ता में 10 ,झिंझाना में 13 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के चुनाव मैदान में आमने सामने होेंगे। सदस्य पद के लिए झिंझाना में वार्ड नंबर 7 से बुशरा पुत्री कासिम ने नाम वापस लिए हैं। अब झिंझाना में सदस्य पद के लिए 61 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। ऊन में सभासद हेतु 8 उम्मीदवारो ने नाम वापस लिए। अब ऊन में 12 वार्डों में 59 प्रत्याशी मैदान में हैं। गढ़ीपुख्ता में 11 वार्डो में 39 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे। शुक्रवार को आरओ द्वारा प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न दिए जाएंगे।
विज्ञापन
नामवापस लेने वाले प्रत्याशियों का विवरण निकाय -- अध्यक्ष- सदस्य 1- शामली- 1- 20 2- एलम 0 - 4 3- थानाभवन- 0- 4 4- जलालाबाद - 0- 2 5- कांधला- 0 13 6- कैराना - 2- 3 7- गढ़ीपुख्ता- 0- 10 8- झिंझाना- 0- 7 9- ऊन- 0- 8 10- बनत - 1- 0 कुल वापसी- 4- - 71
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें