फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा ही देता सुख दुख में साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास सुमित कृष्ण ठाकुर ने कहा कि मनुष्य को हर परिस्थिति में परमात्मा को याद रखना चाहिए। क्योंकि परमात्मा ही एक ऐसा सच्चा साथी है जो हमेशा दुख और सुख में साथ रहता है।
विज्ञापन

मंदिर सनातन धर्म सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास सुमित कृष्ण ठाकुर ने कहा मनुष्य पर जब दुखों का पहाड़ टूटता है तो सगे संबंधी साथ छोड़ देते हैं। उस समय परमात्मा साथ नहीं छोड़ता। जीवन में कभी भी किसी संत का अपमान नहीं करना चाहिए। संत परमात्मा का ही स्वरूप होते हैं। कथा में सिक्किम से आए मस्त बाबा महाराज ने भी भागवत पर प्रकाश डाला। कथा का आयोजन श्यामा श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में हो रहा है। कथा में मुख्य यजमान शिवचरण, सोनू, नेत्रपाल रहे। इस दौरान तेजपाल, बिल्लू, अनीता सैनी, रजत कांबोज, पोपी, रणवीर सिंह, शोभाराम, शुभम सिंघल, मोहन लाल, रूपराम, कमल सैनी, अमित गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें