सभी शिक्षण संस्थानों में प्रथम उपराष्ट्रपति डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस को शिक्षक दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। खेल प्रतियोगिता के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का सम्मान किया गया।
मंगलवार को मेपल्स एकेडमी में शिक्षकों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यार्थियों को उनके बारे में विस्तार से बताया। प्रबंधक मुकेश संगल और प्रधानाचार्य कृपाल सिंह ने शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। बीएसएम स्कूल में चेयरमैन सूर्यवीर और प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने दीप जलाकर और राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सरती देवी राजाराम स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन, अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक राहुल गुप्ता एवं प्रधानाचार्य मधु शर्मा ने पुष्प अर्पित कर किया। मदरलैंड पब्लिक स्कूल में शुभारंभ चेयरपर्सन उषा मुंजाल एवं चेतन मुंजाल ने किया।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एके गोयल ने किया। स्कॉटिश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने गुरु की महत्ता बताई। रॉयल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला ने शिक्षकों को सम्मानित कर छात्र-छात्राओं को गुरु का महत्व बताया। सेंट आरसी स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल और चेयरमैन अरविंद संगल ने चित्र पर माल्यार्पण कर किया। आरके इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। एनसीसी कैडेट्स को स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
देवी उमराकौर बनत में अध्यक्ष ब्रजपाल शास्त्री ने शिक्षक का महत्व बताया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद और सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य उमेश ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अनिल कुमार, प्रबंधक अनुज तायल, कोषाध्यक्ष राकेश गर्ग और सत्यनारायण शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य राजबीर, दिनेश संगल एवं अल्का संगल ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया।
कुलदीप धीमान मेमोरियल स्कूल में चेयरमैन अरविंद संगल ने मेडल देकर सम्मानित किया। केकेजीएस भैंसवाल में प्रधानाचार्य उषा सहरावत ने सभी शिक्षकों को बधाई देकर सम्मानित किया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भनेड़ा जट में खेल प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित कर बधाई दी। दयानंद वैदिक स्कूल शामली में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने किया। गांव जलालपुर स्थित महामना मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश शर्मा ने किया।