फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरद कालीन गन्ना बुआई के लिए किसानों को किया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

शरद कालीन गन्ना बुआई के लिए बजाज शुगर मिल द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन कर किसानों को जागरूक किया।
थानाभवन बजाज शुगर मिल कर्मचारियों द्वारा असोजिया गन्ना बुआई हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। शुभारंभ जोनल हैड वीरपाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में मौजूद अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव रसीदगढ़, नौजल, हरड़ फतेहपुर, हींड, कैड़ी, बाबरी, जंधेडी, धनैना, महावतपुर, हिरनवाड़ा, गोगवान, ख्यावड़ी, गौसगढ़, भैसानी आदि गांव में जाकर किसानों को शरद कालीन गन्ना बुआई करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि असोज मौसम में लगाई गई फसल जल्द ही तैयार हो जाती है। जिससे इसमें रोग भी नहीं लगता। मौके पर जोनल हैड कंवरपाल सिंह, गन्ना प्रबंधक ब्रह्म सिंह राठौर, अपर प्रबंधक भूपेंद्र सिंह, मनीष कुमार, समस्त गन्ना विकास अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें