कार्रवाई की मांग की
कैराना। मोहल्ला छड़ियान निवासी महिला नसीमा ने मुख्यमंत्री को भेजे शिकायती पत्र में अवगत कराया है कि उसके ससुर के नाम कैराना में कृषि भूमि थी। ससुर की मौत के बाद उक्त भूमि उसके पति और उनके दो भाइयों के नाम चढ़ गई। वहीं 13 फरवरी 2017 को उसके पति की मौत हो गई। उसके कोई संतान नहीं है। आरोप है कि 18 मई को लेखपाल से साठगांठ करके उसके ससुर की संपत्ति में उसके दोनों देवर-जेठ तथा उसकी सास का नाम दर्ज करा दिया। कार्रवाई की मांग की है।
मुखबिरी के शक में युवक को पीटा
कैराना। गांव खुरगान निवासी उस्मान ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रविवार रात आठ बजे वह बस अड्डे पर खरीदारी करने गया था। आरोप है कि गांव निवासी दो सगे भाई व दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए मुखबिरी के शक में मारपीट कर दी। मौके पर भीड़ के जमा हो जाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।