फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण में लापरवाही बरतने पर ऊन व कैराना चिकित्साधीक्षक पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के नियमित टीकाकरण टास्क फोर्स की समीक्षा की गई, जिसमें ऊन और कैराना सीएचसी का कार्य खराब मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई तथा दोनों ही चिकित्साधीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जिन लाभार्थियों के खाते नहीं खुल पाए हैं, खाते खुलवाकर उन्हें योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि प्रदान दी जाए। डीएम ने टीकाकरण अभियान में शिथिलता बरतने पर ऊन चिकित्सा प्रभारी डाक्टर प्रवीण कुमार तथा कैराना सीएचसी प्रभारी मोहम्मद सलीम को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएमओ डाक्टर सफल कुमार को टीकाकरण के कार्य में सुचारु रूप से प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एवं समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धामा और मलिक के खिलाफ क्या हुई कार्रवाई
जिला स्वास्थ्य विभाग की बैठक में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सीएमओ डाक्टर सफल कुमार से पूछा की बीएस अस्पताल के मामले में सरकारी अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट विनोद धामा तथा स्टाफ नर्स अनीता मलिक के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। इस पर सीएमओ ने कहा कि दोनों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई शासन को भेजी गई है। बुधवार को इस मामले में रिमाइंडर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें