फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन को कब्जा मुक्त कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने कैराना तहसील के गांव गंगेरू में बस अड्डे के पास ग्राम समाज की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस भूमि पर शासन ने पहले ही आंगनवाडी केंद्र को बनाने की मंजूरी दे रखी है।
कैराना तहसील के गांव गंगेरू में बस अड्डे के पास ग्राम समाज की 200 वर्ग मीटर जमीन पर शासन ने आंगनबाड़ी केंद्र बनाने के लिए मंजूरी दे रखी है। इस भूमि पर स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर मंगलवार को नायब तहसीलदार कॉमेंद्र गुप्ता राजस्व टीम के साथ गंगेरू पहुंचे और लेखपाल ने भूमि की पैमाईश कराई। इसके बाद एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने इस भूमि की डोलबंदी करते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराया। नायब तहसीलदार ने बताया कि भूमि को कब्जा मुक्त कराने के बाद डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल से बनाई फर्जी फेसबुक आईडी
शामली। तहसील में फोटोस्टेट की दुकान करने वाले सतीश कुमार निवासी मोहल्ला आलकला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि 20 दिन पहले उसके पड़ोसी बैनामा लेखक की दुकान पर काम करने वाले युवक ने उससे बात करने के लिए मोबाइल मांगा और अपनी दुकान पर चला गया। बीस मिनट तक आरोपी ने उसके मोबाइल का प्रयोग करके फर्जी फेसबुक आईडी और ट्विटर आईडी बना ली। कई दिनों से उसके मोबाइल पर आरोपी के नाम से फेसबुक और ट्विटर के मैसेज आने शुरू हो गए। इस पर पता चला कि उसके पड़ोसी ने उसके मोबाइल नंबर से फर्जी आईडी बना ली। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें