फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1500 बच्चे देंगे 23 को परीक्षा

Mon, 10 Apr 2017 12:18 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शिव नाडर फाउंडेशन द्वारा विद्याज्ञान स्कूल में प्रवेश के लिए प्रारंभिक परीक्षा 23 अप्रैल को होगी। जिसमें जनपद के प्राथमिक स्कूलों के 1529 छात्र    छात्राएं परीक्षा देंगे। पूरे जनपद में परीक्षा के लिए केवल एक ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर स्थित विद्या ज्ञान स्कूल में 2016-17 के लिए प्रवेश फॉर्म निकाले गए थे। जिसके लिए पूरे जनपद के ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्कूलों से काफी मेहनत के बाद 1529 छात्र-छात्राओं के प्रवेश फॉर्म भरवाएं गए है। जिसमें 743 छात्र व 786 छात्राएं 10 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा देंगे। स्कूल में प्रवेश पाने के लिए दो परीक्षा आयोजित होगी। 

1529 बच्चों में शामली जनपद में 160 फॉर्म में से 91 बालक व 69 बालिका, कैराना में 281 में से 128 बालक और 153 बालिका, कांधला ब्लॉक में 151 में 83 बालक व 68 बालिका, ऊन में 633 में 299 बालक व 334 बालिका व थानाभवन में 304 में से 142 बालक और 162 बालिकाओं ने प्रवेश परीक्षा के लिए फॉर्म भरे है। प्रवेश परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा की तारीख आ चुकी है। जिसके लिए 23 अप्रैल को परीक्षा होनी है। 
विज्ञापन


पूरे जनपद में परीक्षा के लिए सिर्फ एक केंद्र जैन कन्या इंटर कॉलेज शामली को बनाया गया है। सुबह की 10.30 से 12.30 की पाली में केवल बालिकाएं परीक्षा देेंगी। द्वितीय पाली 2.30 से 4.30 तक बालक परीक्षा देंगे। सभी ब्लॉकों में बच्चों के प्रवेशपत्र भेजकर बच्चों को दे दिए गए हैं। जिसके बाद दूसरी मैन परीक्षा होगी। दोनों परीक्षा में सफल होने पर सभी छात्र छात्राओं को कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई बिल्कुल नि:शुल्क कराई जाएगी। इसके अलावा परीक्षा में बच्चों की संख्या अधिक होने के कारण सुरक्षा की व्यवस्था भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें