फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 मिनट में खंगाल दिया सराफ का पूरा घर 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 मोहल्ला रामशाला में सराफ के यहां डकैती डालने वाले बदमाशों को घर और परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। जिस तरीके से वारदात की गई है, उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश पहले से ही पूरी तैयारी करके आए थे। 15 मिनट में ही पूरे घर को खंगालकर फरार हो गए और किसी को भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

जिस मोहल्ले रामशाला में डकैती की घटना हुई वह शहर के बीच में है। मोहल्ले की सभी गलियां छोटी हैं। जिस स्थान पर सराफ का घर है वहां पर सिर्फ दोपहिया वाहन ही आ जा सकता है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया है, उससे लग रहा है कि बदमाशों को पहले से घर और उनके परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। बदमाश बेखौफ होकर घर में घुसे और सराफ का नाम लेकर आवाज लगाते हुए घर के ऊपरी मंजिल पर पहुंच गए। बदमाशों ने जीने के गेट पर पहुंचे अभिषेक की कनपटी पर पिस्टल लगाकर कवर लिया। दूसरे बदमाश ने सराफ की पत्नी को कब्जे में कर दोनों को बांधकर डाल दिया। बदमाशों ने करीब 15 मिनट में ही पूरे घर को खंगाल दिया। बदमाशों के आने और जाने के बारे में किसी का भनक तक नहीं लग सकी।

मूंछ के आदमी हैं, हमें सब पता है
शामली। बदमाशों ने सराफ की पत्नी और बेटे को धमकी देते हुए कहा कि वे मूंछ के आदमी हैं। उन्हें सब कुछ पता है, उन्हें यह भी पता कि उनका एक बेटा दिल्ली में पढ़ता है। अगर कुछ चालाकी की तो वे उसकी हत्या कर देंगे। यह धमकी देकर बदमाशों ने कहा कि चुपचाप रहना और जहां पर जो कुछ रखा है, वह सब बता दो। यह सुनकर मां-बेटा सन्न रह गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करनी चाही, तो अभिषेक ने कहा कि उसकी मम्मी को कुछ मत कहो, वह तो बीमार है। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को बांधकर अलग-अलग स्थान पर डाल दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की जुट गई भीड़ 
सराफ के घर में वारदात की जानकारी जिसे भी मिली, वहीं घर की तरफ दौड़ पड़ा। कुछ लोग दुकान पर पहुंच गए, उन्होंने समझा कि घटना दुकान पर हुई है, लेकिन वहां पता चलने पर वे भी घर पहुंच गए। दुकानदार, व्यापारी और आसपास के मोहल्ले के सैकड़ों लोगों ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा महिला नेता मृगांका सिंह, व्यापारी नेता अंकित गोयल अजय संगल,  निशिकांत संगल, राजीव गर्ग ,घनश्याम पारचा आदि ने भी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

ऐसे मिला मोबाइल
शामली। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने बधेव रोड पर मोबाइल फेंक दिया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल पर घंटी बजती देेेखी तो उसे उठा लिया। युवकों को बात करने पर पता चला कि यह मोबाइल बदमाशों द्वारा लूटा गया था, इसके बाद उन्होंने मोबाइल पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें