कांधला। उत्तरप्रदेश पुलिस महानिदेशक मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक सुजीत पांडे को जीएसओ डीजीपी उत्तरप्रदेश बनाए जाने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बधाई दी। बताया कि विवेक हत्याकांड में ब्राह्मण युवजन सभा के द्वारा मांग उठाने पर सुजीत कुमार पांडे ने निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्यवाही करते हुए दोषियों को जेल भेजने का काम किया था। प्रदीप कुमार शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे।