फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोगा म्हांडी पर जागरण, जमकर झूमें श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

गांव झाडखेड़ी में गोगा म्हाड़ी पर तीसरा विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर, अंबाला आदि से आए कलाकारों ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर किया।
विज्ञापन

गांव झाडखेड़ी में शनिवार रात लगभग 10 बजे तीसरे विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्वालियर से आए कलाकार मनोज कुमार शर्मा ने भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा के अंबाला से आए कश्मीर सिंह लखा एवं प्रेम शर्मा, कुरुक्षेत्र से रोशन चंचल परासौली ने भी जागरण में माता शेरा वाली, गणेश वंदना आदि भजन सुनाएं। वहीं, जागरण में रुड़की से आए योगेश जमानिया ने राधा कृष्ण की झांकी दिखाई। जो जागरण में श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। संचालन गुलशन खन्ना ने किया। मौके पर सोनू सैनी, राकेश, मनोज, वरूण आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें