हादसे में बाइक सवार चार घायल
झिंझाना। रविवार शाम रीमू अपनी बाइक पर दो पुत्रों आयुष, अविश, पड़ोसी युवक अंकुर को साथ लेकर अपनी झाड़खेड़ी रिश्तेदारी से लौट रहा था। ऊन बाईपास के निकट खेतों निकलकर आई नील गाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। चारों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को झिंझाना सीएचसी में भर्ती कराया। जहां अंकुर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।