फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 149 कोरोना संक्रमित और मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 149 कोरोना संक्रमित और मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में 149 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्व में मिले कोरोना के 84 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 817 हो गए हैं। नए संक्रमितों में पांच स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं।
रविवार को आई सैंपलों की आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में 149 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। नए संक्रमितों में सीएचसी शामली, थानाभवन, ऊन के पांच स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित मिले। इससे पहले भी कई चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित एक फैक्टरी के आठ कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर के कई मोहल्लों में करीब 40 लोग संक्रमित पाए गए। एक शॉपिंग मॉल के छह लोग कोरोना संक्रमित हुए। इसके अलावा गांव गोहरनी में चार लोग संक्रमित पाए गए। गांव मालेंडी, कसेरवा कलां, सल्फा, खेड़ा मस्तान, भैंसवाल, लिलौन में एक-एक और कस्बा कैराना व थानाभवन में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 जनवरी तक नहीं होगा आरोग्य स्वास्थ्य मेला
शामली। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला 31 जनवरी तक आयोजित नहीं होगा। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर 31 जनवरी तक आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित न करने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें