फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी की परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटीसी की परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा
विज्ञापन

शामली। सेंट आरसी हायर एजूकेशन की बीटीसी की परीक्षा 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम रहा है। द्वितीय सेमेस्टर में रीतु निर्वाल ने 95.62 प्रतिशत, नेहा देशवाल ने प्रथम सेमेस्टर में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार और बीटीसी की विभागाध्यक्ष कविता, संजीता, अनिता सैनी ने छात्राओं को बधाई दी।
देश भक्त इंटर कालेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा
शामली। देशभक्त इंटर कालेज का कक्षा बारहवी का परीक्षा परिणाम शत- प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने बताया कि कक्षा 12 वी 14 बालिकाएं प्रथम श्रेणी में पास हुई। प्रबंधक सुरेश शर्मा ने छात्राओं को बधाई दी है। होली चाइल्ड इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर ने बताया कि विद्यालय का हाईस्कूल का 98 और इंटरमीडिएट का 97 प्रतिशत परिणाम रहा है। इस मौके पर प्रबंधक जबर सिह खैवाल, देवेंद्र तोमर, आशीष कुमार, रीतु तोमर, नीतू और अर्चना आदि ने विद्यार्थियों को बधाई दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊन। गांव हथछोया में स्थित चौधरी गेंदा सिंह विद्योत्मा कन्या हाईस्कूल में छात्राओं ने गांव का नाम रोशन किया है । हाई स्कूल में प्रथम स्थान रिया सैनी ने 83.67 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पर तनु तोमर 80.33 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर प्राची शर्मा ने 77.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मंगलवार को स्कूल में छात्राओं को सम्मानित किया गया । प्रधानाचार्य विजेंद्र सिंह ने मेधावी छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गढ़ी अब्दुल्ला खा में स्थित चौधरी धीरज सिंह इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड 2019 में इंटर मे मेधावी छात्र छात्राओं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं में अभिषेक खाटियन ने 76 प्रतिशत, दीन मोहम्मद 74 प्रतिशत, हिमानी व साक्षी ने 71 -71 प्रतिशत, प्राची सैनी 68 प्रतिशत, विशाखा ,आयशा, आकांक्षा ने 66.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं में गौरव कुमार ने 83.5 प्रतिशत, रश्मि ने 80.6 प्रतिशत, सलोनी ने 80.16 प्रतिशत, आयुष ने 80.1 प्रतिशत, सीमा सैनी ने 80 प्रतिशत, काजल ने 76 प्रतिशत, नरगिश ने 79.5 प्रतिशत ,नेहा वर्मा ने 75 प्रतिशत, तरुण शर्मा ने 75.6 प्रतिशत, आयुषी ने 73.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें