फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीव मायाजाल में फंस रहा है- ज्ञानसागर महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीव मायाजाल में फंस रहा है: ज्ञानसागर महाराज
विज्ञापन

शामली। जैन मुनि ज्ञानसागर महाराज ने कहा कि जीव माया जाल में फंस रहा है। अच्छे बुरे कर्म का जीव को इस दुनिया से दंड भुगतना पडे़गा।
मंगलवार को तालाब मार्ग पर स्थित जैन धर्मशाला में दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से आयोजित धर्म सभा में राष्ट्रीय संत आचार्य ज्ञानसागर महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि कालसर्प कोई दोष नहीं है इससे कोई नुकसान और फायदा नहीं होता है। यह केवल आपका भ्रम है। इस वायरस की चपेट से बचें। वास्तु शास्त्र जो किसी भी काम का नहीं है, केवल आप इसके भरोसे अपनी जिंदगी को बेकार कर रहे हैं। वीतराग प्रभु की सेवा में लग जाओ, वहीं आप का कल्याण करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि देव शास्त्र गुरु का चिंतन करो वही मोक्ष का रास्ता दिखाने वाले हैं। इस मौके पर आचार्य ज्ञानसागर महाराज जी का पाद प्रक्षालन मंजू जैन, शिशिर जैन, कपिल जैन द्वारा शास्त्र भेंट किया। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, अनिल कुमार जैन, प्रवीण कुमार जैन, पंकज जैन, राजीव जैन और आलोक जैन, राहुल जैन वीरेश जैन, अरविंद जैन, सचिन जैन, प्रदुमन जैन, उमा जैन, पीयूष जैन, उमेश जैन, पंकज गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें