कैराना। मोहल्ला बिसातियान में स्थित शिव मंदिर में मंत्रोच्चार और विधि विधान से श्रीराम दरबार की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा हुई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।
शनिवार को कस्बे के मोहल्ला बिसातियान में शिव मंदिर में श्रीराम दरबार की मूर्तियों की विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर शिव मंदिर से मूर्तियों की परिक्रमा प्रारंभ होकर निर्मल चौराहा, सरावज्ञान, पुराना बाजार, जौड़वा कुआं, चौक बाजार, मेंढकी दरवाजा से होते हुए वापस शिव मंदिर पर संपन्न हुई। तत्पश्चात मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर मुख्य रूप से अनुज कुमार, सोनू कुमार, रवि कुमार, सुभाष, राजेंद्र, रोहित, शिवम, अनीता, नेहा आदि मौजूद रहे।