फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा में पहुंची वृद्ध महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक वृद्ध महिला रैन बसेरा में रात बिताने पहुंची। कैल शिकारपुर निवासी वृद्ध महिला चमेली रिश्तेदारी से घर लौट रही थी। शामली में वह देर से पहुंची और गांव में जाने के लिए उसे कोई वाहन नहीं मिला। इसके बाद वह रैन बसेरा में पहुंची, लेकिन आईडी न होने से पहले तो रैन बसेरा में उसे ठहराने से मना कर दिया, लेकिन बाद में कुछ लोगों के कहने पर वृद्धा को रैन बसेरा में आसरा दिया गया। रैन बसेरा की जिम्मेदारी संभालने वाले कर्मचारी शहजाद ने बताया कि उन्होंने वृद्धा को रात में ठहरने के लिए मना नहीं किया। उसे रैन बसेरा में ठहराया गया है।
विज्ञापन

जिले में अलर्ट रही पुलिस
शामली। सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले पर सुनवाई को लेकर जनपद में पुलिस अलर्ट रही, इसके चलते विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की गश्त रही।
शुक्रवार को अयोध्या मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय थी। इसके देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनशील स्थानों पर नजर बनी रही। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ खुफिया विभाग भी अलर्ट रहा। शहर के चौराहों, रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी निगरानी करते रहे। सोशल मीडिया पर पुलिस की एक टीम लगातार निगरानी कर रही है ताकि कोई भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट न डाल सके, लेकिन कहीं से कोई मामला सामने नहीं आया और दिनभर शांति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें