फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय नवप्रर्वतन विज्ञान प्रदर्शनी में 11 नवप्रवर्तको का चयन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। देशभक्त इंटर कालेज में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद की ओर से जिला स्तरीय नवप्रवर्तन विज्ञान प्रदर्शनी में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को जिला विज्ञान क्लब की जिला स्तरीय नवप्रवर्तन विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ एडीएम केबी सिंह और जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मी ने किया। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक विनीत गुलाटी ने कहा कि सरकार आज नूतन अन्वेषण को प्रोत्साहन दे रही है। इस वातावरण का छात्रों का लाभ उठाना चाहिए। प्रधानाचार्य विनोद कुमार वर्मा ने आभार प्रकट किया जाएगा। प्रदर्शनी में जिले के 24 विद्यालयों के 160 बच्चों ने हिस्सा लिया। 83 प्रोजेक्ट माडल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में डीके पांडे, सुनील कुमार, बाल किशोर, सुशील, रवि और डॉक्टर उमर शैफ रहे। मौके पर 11 नव प्रवर्तकों का चयन किया गया। प्रदर्शनी में सत्यनारायण इंटर कालेज के साहिल ने प्रथम, स्कॉटिश के डालपिन ने द्वितीय, अनिकेत ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में ईशा, आशीष, तनषिका, विशाल, तनुश्री, हंसिका, ऋषभ, विनीत आदि ने प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें