जलालाबाद। जलालाबाद के बीएसएम डिग्री कॉलेज में करवाचौथ के पावन पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया और अपने अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाया। प्रतियोगिता में छात्रा प्रथम आरजू कश्यप, द्वितीय हुमा प्रवीण, तृतीय स्थान पर संध्या रही। सांत्वना पुरस्कार फोजिया, गीता, शिवानी, प्रिया प्रियंका, तृप्ति, निकिता, काजल, कुलशुम, शिवानी पुंडीर आदि को प्रबंधक समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
एल्पाइन स्कूल में बौद्धिक क्रियात्मक प्रतियोगिता का आयोजन
जलालाबाद। कस्बे के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल में जूनियर व सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं के बीच निबंध लेखन, मेहंदी, मोबाइल के हानि व लाभ शिक्षा पर विचार आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई। निर्णायक मंडल में हिंदी विभाग अध्यक्ष एनके शास्त्री, अध्यापिका विधि रानी ने निर्णय दिया। जिसमें कक्षा 12 की फहिमा प्रथम, इकरा द्वितीय व जूनियर वर्ग में प्रथम मुस्कान, द्वितीय कनिष्टा, तृतीय मनु रही। सभी विजेताओं को कार्यक्रम इंचार्ज मेघना, कला अध्यापक रवि कुमार, क्रीड़ा अध्यापक दीपक कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।