फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयदशी पर बरती जाएगी कड़ी चौकसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयादशमी पर होगी कड़ी चौकसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। विजयादशमी पर्व पर सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने पुख्ता तैयारी कर ली है। जिलेभर में जितने भी स्थानों पर रामलीला मंचन के दौरान पुतलों का दहन किया जाएगा, वहां भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चाक चौकस चौबंद व्यवस्था रहेगी। पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी तैनात रखे जाएंगे।
शामली में हनुमान धाम पर चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में बृहस्पतिवार को ही रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन होगा। मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी तथा रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि दशहरा तो शुक्रवार को है, लेकिन शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे से पंचक लग रहे हैं। इसी कारण बृहस्पतिवार को ही पुतलों का दहन किया जाएगा। उधर, कैराना और कांधला के रामलीला महोत्सव में शुक्रवार को विजयादशमी पर ही पुतलों का दहन किया जाएगा। शामली में हनुमान धाम पर पुतलों के दहन के दौरान काफी भीड़ रहती है। शहर के साथ ही आसपास के गांवों के लोग भी पहुंचते हैं, जिस कारण जिले में सबसे ज्यादा भीड़ यही होती है। इस लिहाज से हनुमान धाम पर कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी तैनात रखे जाएंगे। सीओ सिटी और अपर पुलिस अधीक्षक को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तैनाती
पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि दशहरा पर सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया गया है। रामलीला प्रबंधन से भी वार्ता हो गई है, ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में सहयोग लिया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रामलीला स्थल पर संबंधित थाने की पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों की तैनाती रहेगी। एक रामलीला स्थल पर चार उपनिरीक्षक, 12 कांस्टेबल, 30 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें