फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की मंडियों बिक रहा है, वेस्ट यूपी के किसानों का धान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। वेस्ट यूपी के जिलों के किसान हरियाणा की मंडियों में अपना धान बेच रहे हैं। हरियाणा की पानीपत, करनाल, जिले की मंडियों में बासमती धान का मूल्य सरकारी रेट से ज्यादा होने से हजारों क्विंटल धान बिक रहा है। जिस कारण जिले के आठ खरीद केंद्रों पर एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया है।
प्रदेश सरकार ने धान खरीद का 1750 से 1775 प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले में आठ धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। एक अक्तूबर को धान खरीद केंद्र खोल दिए गए थे, मगर अभी तक एक भी दाना धान का नहीं खरीदा गया है। जिले में कैराना-ऊन ब्लाक में यमुना खादर व थानाभवन ब्लाक के गांव में बासमती अगेती-पछैती प्रजाति का धान बोया जाता है। जिले में अगेती प्रजाति का 80 प्रतिशत व पछैती प्रजाति का 40 प्रतिशत से ज्यादा धान की कटाई व थ्रेसिंग हो चुकी है। धान की थ्रेसिंग के बाद हरियाणा की करनाल, पानीपत, यमुनानगर की मंडियों में बिक्री हेतु जा चुका है। सहारनपुर जिले के गंगोह व ऊन ब्लाक के चौसाना समेत आसपास के गांवों का धान करनाल जिले की मंडियों व कैराना-कांधला ब्लाक के गांवों का ज्यादा धान पानीपत व सिंभालका की मंडियों में 500 से लेकर 600 ट्रैक्टर ट्रॉलियों में एक हजार से लेकर दो हजार क्विंटल धान बेचा जाता हैं।
विज्ञापन

थानाभवन ब्लाक का धान गंगोह की मंडी और बिक्री हेतु जा रहा है। हरियाणा के करनाल जिले के मंडी आढ़ती शिवकुमार ने बताया कि शामली जिले से हजारों क्विंटल धान बिक्री के लिए आ रहा है। हाथ से कटाई वाला धान 2700 रुपये प्रति क्विंटल, कंपाइन मशीन से कटे धान 2500 रुपये क्विंटल, मोटा धान 1750 रुपये, तुडल धान 3000 रुपये क्विंटल तक बिक रहा है। डिप्टी आरएमओ निहारिका ने बताया कि अभी धान में नमी है। 17 प्रतिशत से लेकर 22 प्रतिशत नमी वाला वाले धान की खरीद पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। उधर, उपनिदेशक कृषि शिवकुमार केसरी ने बताया कि शामली जिले में बासमती धान बोया जाता है, मोटा धान की सरकार द्वारा खरीद की जाती है।
मोटा धान नहीं आ रहा है मंडी में
सहारनपुर मंडल के आरएफसी सरयू प्रसाद का कहना है कि शासन द्वारा मोटा धान खरीदा जाता है। मोटा धान यहां बहुत कम में संख्या में बोया जाता है। सहारनपुर मंडी में बासमती धान की आवक 1500 मीट्रिक टन प्रतिदिन की है। बासमती धान का मूल्य 2100 से लेकर तीन हजार क्विंटल तक है। सिर्फ सहारनपुर जिले के गंगोह-नुकड में मात्र 340 क्विंटल मोटा धान खरीदा गया है।
विज्ञापन

जिले में खोले गए धान खरीद केंद्र
शामली और थानाभवन मंडी, कैराना बाईपास, इस्सौपुर खुरगान व एट मलकपुर, गंगेरू रोड निकट ब्लाक कांधला, राजकीय खाद गोदाम ऊन रोड, झिंझाना, ब्लाक परिसर ऊन, गढी अब्दुला खां एट गंदेवड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें