जयसागर जी महाराज को विनयांजलि दी
शामली। दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से जैन धर्मशाला में जैन संत विज्ञान सागर जी महाराज के सानिध्य में जयसागर जी का समाधि लीन होने पर णमोकार मंत्र विनयांजलि दी। उन्हंोने कहा कि जैन संत जयसागर जी महाराज वैरागी संत थे। उन्होंने जैन समाज को शिक्षा देकर आगे बढ़ाने काम किया। इस मौके पर दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, महामंत्री अनिल जैन, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रसिद्ध उद्योगपति जेके जैन, अरविंद जैन, सलेकचंद जैन, तरुण जैन, कनिष्क जैन, राजीव जैन, श्रीपाल जैन, अखिलेश जैन, प्रवीण जैन, वीरेश जैन, अशोक जैन, मुन्ना लाल जैन, मनोज जैन मौजूद रहे।
नेत्रदान पखवाड़े का समापन
शामली। संस्कार सेवा परिवार व जिला अंधता निवारण की ओर से 32वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े का समापन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को हुआ। समारोह की अध्यक्षता बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, संस्कार सेवा परिवार के संस्थापक डाक्टर राजेंद्र गोयल, डाक्टर अजय चौधरी, दीपशिखा चौधरी, अनुज गौतम आदि ने नेत्रदान करने करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डाक्टर राजकुमार सिंह ने कहा कि नेत्रदान बड़े पुण्य का काम है। नेत्र चिकित्सक डॉक्टर वीपी सिंह ने नेत्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, संस्कार सेवा परिवार के संस्थापक डाक्टर राजेंद्र गोयल, डाक्टर अजय चौधरी, दीपशिखा चौधरी, अनुज गौतम आदि ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया। इस मौके पर नेत्र चिकित्सक वीपी सिंह आदि मौजूद रहे।