फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ामली के दो नेताओं को भाजपा ने दी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली के दो नेताओं को भाजपा ने दी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने विभिन्न प्रकोष्ठ, विभाग और प्रकल्पों में संयोजक और सहसंयोजक बनाए हैं, जिनमें शामली जिले के भी दो नेताओं को जगह दी गई है। इनमें शामली के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल को ट्रस्ट समन्वय विभाग का सहसंयोजक बनाया है, तो प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रामजीलाल कश्यप को मछुआरा प्रकोष्ठ का सहसंयोजक बनाया गया है। दोनों ही पदाधिकारियों को पश्चिम क्षेत्र दिया गया है। इन दोनों मनोनयन के साथ ही पूर्व में क्षेत्रीय संगठन और अन्य पदों पर शामली के नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने से साफ है कि पार्टी संगठन शामली जिले को पूरी तवज्जो दे रहा है।
विज्ञापन

सीडीओ रेनू तिवारी का हुआ तबादला
शामली। शासन ने रविवार को बड़ी संख्या में पीसीएस और आईएएस अफसरों का तबादला किया। उनमें शामली की मुख्य विकास अधिकारी रेनू तिवारी का भी तबादला किया गया है। उन्हें मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर बनाया गया है। हालांकि उनके स्थान पर अभी शामली में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें