यूपी रोडवेज में संविदा पर रखे जाएंगे 333 परिचालक
शामली। यूपी रोडवेज बसों के बेहतर संचालन के लिए सहारनपुुर परिक्षेत्र में संविदा पर 333 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। संविदा पर भर्ती होने वाले रोडवेज परिचालक छह अगस्त से लेकर 12 अगस्त तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
शामली रोडवेज डिपो के एआरएम मनोज वाजपेयी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सहारनपुर परिक्षेत्र में संविदा पर 333 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। संविदा पर भर्ती होने वाले परिचालकों में कुल 333 खाली पदों पर अनुसूचित जाति के 66, अनुुसूचित जनजाति 23, अन्य पिछड़ा वर्ग में 85, सामान्य वर्ग के 159 पद आरक्षित है। यूपी रोडवेज के 333 संविदा पर कार्यरत परिचालकों के लिए यूपी रोडवेज की साइट पर छह अगस्त से लेकर 12 तक शाम पांच बजे तक आनलाइन आवेदन करना होगा। संविदा परिचालक के लिए आवेदक के लिए 18 वर्ष, अधिकतम आयु40 वर्ष, अनुुसूचित जाति व जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। अभ्यर्थी को इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा।