फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव भारसी मोड़ के समीप बस की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई। उधर, बस असंतुलित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें सवार कई सवारी घायल हो गई।
विज्ञापन

जिला बागपत के गांव असारा निवासी मोहित अपने भाई अमित और पड़ोसी रजनीश के साथ शनिवार की सुबह कस्बा कांधला में किसी कार्य के लिए आए थे। अमित के अनुसार काम समाप्त करने के बाद शाम को तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर गांव भारसी मोड़ के समीप दिल्ली की ओर से आ रही यूपी रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आने से तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बस भी असंतुलित होकर खाई में जा पलटी। उसमें सवार सवारियां भी घायल हो गई। पुलिस के आने से पूर्व चालक और परिचालक बस मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान मोहित की मौत हो गई। घटना की सूचना परिवार के लोगों को दी गई। मोहित की मौत की सूचना पर परिवार के लोगों में हाहाकार मच गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक पर तीन युवक सवार थे और किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस के अनुसार यदि हेलमेट होता तो शायद मोहित की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें