फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी उतर प्रदेश अध्यक्ष करेंगे हार के कारणों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष करेंगे हार के कारणों की समीक्षा
विज्ञापन

शामली। कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में मिली हार को लेकर रविवार को भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष समीक्षा करेंगे। इस दौरान जिले के वरिष्ठ नेताओं के साथ हार के कारणों पर मंथन के साथ ही भविष्य में सुधार की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को 4,36,564 वोट प्राप्त हुए, जबकि विजयी हुई रालोद प्रत्याशी तबस्सुम बेगम हसन को 4,81,182 वोट मिले। इस लिहाज से 44,618 वोटों के अंतर से भाजपा उपचुनाव को हार गई। उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगाई थी। सांसद, विधायकों से लेकर मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई थीं। वहीं, कैराना लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्र में से चार पर भाजपा के विधायक हैं। इसके बाद भी उपचुनाव में भाजपा हार गई। सहारनपुर जनपद के नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को बड़ा झटका लगा। पार्टी की प्रत्याशी के हारने के बाद भाजपा खेमा चुनाव परिणामों को लेकर मंथन करने में जुटा हुआ है। इसी के चलते रविवार को भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी त्यागी शामली आ रहे हैं। वह शामली में मुंडेट रोड स्थित स्कूल में भाजपा नेताओं के साथ हार की समीक्षा करेंगे। किस क्षेत्र में भाजपा कमजोर रही और कहां पर स्थिति अच्छी रही, हर बिंदु पर विचार विमर्श होगा। हार के कारण भी पूछे जाएंगे। साथ ही इस बात पर भी चर्चा होगी कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के बीच मतभेद तो नहीं है। इसके अलावा आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही तमाम गलतियों में सुधार को लेकर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें