फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन चांस इंडिया डांस के मंच पर हुनर दिखाएगा जतिन

विज्ञापन
विज्ञापन
वन चांस इंडिया डांस के मंच पर हुनर दिखाएगा जतिन
विज्ञापन

थानाभवन(शामली)। छोटे पर्दे पर क्षेत्र की प्रतिभाएं लगातार अपने हुनर से राज्य व जनपद का मान बढ़ा रही है। इस कड़ी में अब क्षेत्र के गांव नोजल निवासी जतिन राणा का नाम भी जुड़ गया है। दिल्ली में आयोजित वन चांस इंडिया डांस के ऑडिशन में शानदार प्रदर्शन कर जतिन तीसरे राउंड यानी सेफ जोन में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

नोजल गांव निवासी देवेंद्र राणा के बेटे जतिन थानाभवन के अर्पण पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता है। पिता देवेंद्र ने बताया कि जतिन को बचपन से डांस करने का शौक रहा है। उसके इसी जुनून को देखते हुए परिवार ने भी जतिन का उत्साहवर्द्धन किया। हाल ही में दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 18 स्थित वीएसपीके इंटरनेशनल स्कूल में वन चांस इंडिया डांस के लिए ऑडिशन हुए। उसमें जतिन ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहले और दूसरे राउंड को पार कर लिया। अब जतिन ऑडिशन के तीसरे राउंड में पहुंच गया है। परिजनों को उम्मीद है कि जल्द ही रियलिटी शो वन चांस इंडिया डांस के मंच पर अपनी प्रतिभा का जादू बिखेरता नजर आएगा। वहीं, जतिन की शानदार परफॉर्मेंस से परिजनों में खुशी है। गांव के युवाओं और स्कूल के शिक्षक भी उसकी अच्छी परफॉर्मेंस से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें