फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार गांवों में हटवाए गए अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। श्रावस्ती मॉडल के तहत शुक्रवार को शामली तहसील क्षेत्र के चार गांवों में भूमि विवाद निस्तारण के लिए टीमें पहुंची। भूमि की पैमाइश कराई गई और अवैध कब्जे भी हटवाए गए।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सुरजीत सिंह राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर गांव कसेरवा खुर्द में पहुंचे। वहां उन्होंने नाली, चकरोड सहित ग्राम पंचायत की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। जेसीबी चलवाकर चकरोड पर किया अवैध कब्जा हटवाया। वहीं, तहसीलदार राकेश त्यागी ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों को साथ लेकर गांव बलवा में अवैध कब्जे हटवाए। इसके अलावा नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने गांव अंबेहटा याकूबपुर और राजस्व निरीक्षक रूपराम ने लेखपालों को साथ लेकर गांव हिरनवाड़ा में ग्राम समाज की भूमि से अवैध कब्जे हटवाए। अंबेहटा याकूबपुर में ग्रामीणों ने शिकायत की कि पूर्व में हटवाए गए अवैध कब्जों पर आरोपी फिर से कब्जा कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने बताया कि श्रावस्ती मॉडल के तहत गांवों में चल रहे भूमि विवादों को समाप्त करना है। अवैध कब्जे हटाने के बाद जो लोग दोबारा से कब्जा करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें