फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद की नई टीम में शामली को मिली तरजीह

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय लोकदल की नवगठित कार्यकारिणी में शामली जिले को तरजीह दी गई। यही वजह है कि कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष, तीन सदस्यों के अलावा व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष भी शामली से चुना गया। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष भी शामली से ही चुनकर शामली जिले की महत्ता का संदेश दिया गया है।
विज्ञापन

रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने शुक्रवार को ही नवगठित कार्यकारिणी की सूची जारी की। गत 10 जनवरी को ही रालोद में शामिल हुए पूर्व सांसद अमीर आलम के बेटे पूर्व विधायक नवाजिश आलम को पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है, तो प्रदेश महासचिव के पद पर रहे अनवार चौधरी को पदोन्नत कर उपाध्यक्ष चुना गया है। खास बात यह है कि व्यापारियों को साधने के लिए रालोद ने पूर्व विधायक एवं शामली नगर पालिका से चेयरपर्सन अंजना बंसल के पति राजेश्वर बंसल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इन्हें व्यापारी वर्ग को रालोद के साथ जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य दिया गया है।
इसके अलावा पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, पूर्व विधायक बलबीर सिंह मलिक, चंद्रवीर सिंह को प्रदेश कार्य कारिणी में सदस्य बनाया गया है। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य मुकेश सैनी को बनाया है। गौरतलब है कि रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने 10 जनवरी को शामली आगमन के दौरान ही संकेत दिया था कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे। वहीं, नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में शामली जिले से दो मुस्लिम, चार जाट, एक वैश्य और एक पिछड़ा वर्ग से पदाधिकारी बनाकर जातीय समीकरण पर भी पूरा फोकस किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें