फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संघ गठन के लिए सभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक संघ गठन के लिए सभा आहूत की गई। गहन विचार, विवाद और संवाद के उपरांत हुए निर्वाचन में अध्यक्ष पद पर डॉक्टर भूमेश कुमार, उपाध्यक्ष पद डॉक्टर हरेंद्र कुमार, महासचिव पद पर डाक्टर योगेंद्र पाल सिंह, सचिव पद पर डाक्टर उत्तम कुमार और कोषाध्यक्ष पद पर डाक्टर मोहित मलिक निर्वाचित घोषित किए गए। डाक्टर भूमेश कुमार ने कहा कि वे शिक्षकों की गरिमा और सम्मान के लिए संघष के पथ पर आगे बढ़ते चलेंगे। प्राचार्य/संरक्षक डाक्टर चमन लाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए व्यापारी
कैराना(शामली)। कोतवाली में कस्बे के व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने कहा कि सर्दी के मौसम को देखते हुए पुलिस रात में बाजारों में गश्त बढ़ाएगी। उन्होंने व्यापारियों से बाजारों में चौकीदार रखने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए ताकि कोई अप्रिय घटना नहीं होने पाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सजय सिंह राजपूत, अनिल गुप्ता, सराफा यूनियन के अध्यक्ष रमेश चंद वर्मा, राहुल वर्मा, राकेश वर्मा, शगुन मित्तल, वैभव मित्तल, हेमचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।

दो लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान
कैराना(शामली)। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शामली स्टैंड पर आपस में झगड़ा करने के आरोप में मुजफ्फरनगर निवासी शमशेर और सिदाब को गिरफ्तार करके शांतिभंग की धारा में उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें