कांधला (शामली)। कश्यप समाज के लोगों ने छात्रा सोनी की निर्मम हत्या पर शोक प्रकट किया। मोहल्ला रायजादगान स्थित राधेश्याम के आवास पर कश्यप समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें मांगेराम कश्यप ने कहा कि पुलिस पहले की गंभीरता से लेती तो शायद इस वारदात को टाला जा सकता था। बैठक में सभी वक्ताओं ने निर्णय लिया कि 21 दिसंबर को कश्यप समाज के लोग कस्बे व क्षेत्र के लोगों की पंचायत कर परिवार को न्याय , आर्थिक मदद व सुरक्षा दिलाने के लिए योजना बनायेगा। मौके पर अमित कुमार कश्यप, विजय, नानू कश्यप, प्रभात, रोहताश, राकेश, विशाल, रोहित, बालकिशन, कपिल, विनीत सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।